अभिनेत्री आशा पारेख को दादासाहेब फालके अवॉर्ड : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा ऐलान

Edited By:  |
asha parekh dada saheb faalkey award 2022 asha parekh dada saheb faalkey award 2022

PATNA- फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को साल 2022 के लिए दादासाहेब फालके अवॉर्ड देने का ऐलान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से दी जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन में किया जाएगा। इस मामले में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए यह अवार्ड उन्हें दिया जा रहा है।

याद दिलाते चले कि 79 वर्ष की आशा पारेख ने हिंदी सिनेमा में कुल 95 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी है। आशा पारेख को साल 1993 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। फिल्म कटी पतंग के लिए 1971 में उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला था।


Copy