अर्जुन कपूर के करीब आई परिणीति : एक्टर की T-Shirt पहन वीडियो की शेयर, अब क्या करेगी मलाइका

Edited By:  |
arjun kapoor ke kareeb aayi pariniti arjun kapoor ke kareeb aayi pariniti

DESK : खबर है बॉलीवुड के गलियारों से जहां एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर की दी गई गिफ्ट को पहन कर वीडियो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। परिणीति को मिले इस तोहफे के बाद अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का कैसा होगा रिएक्शन !

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि बाबा आपने जो किया है वो मुझे अंदर तक छू गया, आपने मुझे अपनी स्वेटशर्ट भेज दी। आपको पता था कि यह मुझे बेहद पसंद है। अब हमें दोस्त बने रहना होगा क्योंकि हम कपड़े बांटते हैं.... धत्तेरे की।

वहीँ अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सुपर हॉट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि यह मेरा 2022 का फर्स्ट लुक है। मलाइका की तस्वीर भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के दोनों एक रिलेशनशिप में हैं। और इन दिनों दोनों के अलगाव की खबरे सोशल मीडिया पर छायी हुई थी। जिसका खंडन खुद मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए किया था। उन्होंने लिखा था कि नहीं, लेकिन सच में 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को सामान्य समझें। 30 की उम्र में नए सपने देखने और नई चीजों की चाह को भी नया न समझे। आप 50 की उम्र में भी अपने जीवन का उद्देश्य ढूंढ सकते हैं, जिंदगी 25 की उम्र में ही खत्म नहीं हो जाती। इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो।


Copy