अनिल चौहान बने देश के नए सीडीएस, : मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Edited By:
|
Updated :28 Sep, 2022, 07:13 PM(IST)
NEW DELHI ; अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अर्थात सीडीएस नियुक्त किया है। वह भारत सरकार के अगले मिलिट्री ऑफ अफेयर्स के सचिव पद संभालेंगे। केंद्र सरकार ने अनिल चौहान को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
अनिल चौहान के बारे में बताया जाता है कि वे पूर्वी कमान के अफसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। वे भारतीय सेना के डीजीएमओ भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि 1981 से लेकर 2021 तक सेना के विभिन्न विभागों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुके हैं।