Amitabh Bachchan Birthday : बिग बी का आज हैं 80वां जन्मदिन, इस तरह आधी रात फैंस के साथ मनाया अपना बर्थडे

Edited By:  |
amitabh bacchan birthday big b ka aaj hai assiwa janamdin amitabh bacchan birthday big b ka aaj hai assiwa janamdin

DESK : हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार और महानायक अमिताभ बच्चन का आज 80वां जन्मदिन है। अमिताभ जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था। आज पुरा देश बिग बी का जन्मदिन मना रहा है। अमित जी का जन्मदिन हर साल की तरह इस बार भी पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान पूरा देश और उनके परीवार वाले केक काटकर अमिताभ बच्चन की लंबी आयु की कामना करते हैं।

हमेशा की तरह आज जब 11 अक्टूबर का दिन आया तो उनके फैंस आधी रात को मुंबई में अपने आवास 'जलसा' के बाहर इकट्ठा हुए। साथ में उनके हाथ में केक भी था। लेकिन इस अवसर पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया। अमित जी आधी रात को अपने आवास के बाहर इकट्ठा हुए फैंस से मिलने पहुंच गए। उनको देख उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं और खूब तालिया बजाते हुए उनको बर्थडे विश करते हैं।

आज इस खास दिन पर सोशल मीडिया हर कोई उन्हें बर्थडे विश कर रहा हैं। उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें अलग अंदाज में विश किया है। श्वेता ने पिता के साथ बिताए अपने यादगर पलों की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। हर एक तस्वीर में अलग खासियत हैं। एक तस्वीर में बिग बी अपने दिवंगत माता-पिता खड़े हैं। श्वेता ने इस कोलाज के कैप्शन में आबिदा परवीन और नसीबो लाल के गाने 'तू झूम' के बोल का लिखा है।

आपको बता दें कि 1969 में अमित जी ने फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे ऋषिकेश मुखर्जी की 'आनंद' (1971) में डा भास्कर बनर्जी के रूप में दिखे। इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

APRAJITA ...


Copy