साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन : भारत के निर्माण के लिए साबइर सुरक्षा बहुत जरूरी- अमित शाह

Edited By:  |
Reported By:
AMIT SAH AMIT SAH

दिल्ली में सोमवार को साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि साइबर सुरक्षा भारत का निर्माण भारत के विकास के लिए जरूरी है। आज के युग में भारत का विकास हम साइबर सुरक्षा के बिना कर ही नहीं सकते। आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ रहा है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल निचले स्तर तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हम साइबर सुरक्षा को सुऩिश्चित नहीं करते हैं तो हमारी यही ताकत बमारे लिए बहुत बडी चुनौती बन सकती है।

अमित शाह ने कहा, यदि कोई साइबर सुरक्षित भारत की कल्पना करता है, तो इसका आधार जन जागरूकता है। टेक्नोक्रेट जितना चाहें सुरक्षा सुविधाओं पर शोध कर सकते हैं, लेकिन अगर लोग जागरूक नहीं होंगे तो इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का विजन है कि हर भारतीय टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के जरिए खुद को सशक्त बनाए। ऐसे में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के कारण हमारे जीवन में सशक्तिकरण और सकारात्मक बदलाव आए हैं।


Copy