अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि आज : राज्यपाल और सीएम ने वीर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया
राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी मार्ग स्थित फिरायालाल चौक पर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया है।
झारखण्डी माटी के वीर सपूत, परमवीर चक्र विजेता अमर वीर शहीद अल्बर्ट एक्का जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।#AlbertEkka pic.twitter.com/9goHOR9efY
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 3, 2021
आज झारखंड के लाल परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि है। इस मौके पर लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। झारखंड की राजधानी रांची में राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी मार्ग स्थित फिरायालाल चौक स्थित अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
वहीँ राज्य के कई जगहों पर शहीद अल्बर्ट एक्का को याद कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके बलिदान दिवस पर उनसे जुड़े संस्मरण याद किए जा रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर कहा है कि झारखंडी माटी के वीर सपूत, महान योद्धा परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। वर्षों तक लचर व्यवस्था की भेंट चढ़ी इस भूमि को हमें मिलकर आदर और सम्मान देना है।