एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर को लूट के दौरान ठोका : रुपए लूटकर अपराधी फरार, मौके पर पहुंचे डीएसपी

Edited By:  |
airtel distributer ko loot ke dauran mari goli airtel distributer ko loot ke dauran mari goli

धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क के निकट एयरटेल पेमेंट बैंक के लोहारबरवा डिस्ट्रीब्यूटर झरि प्रसाद से अपराधियों ने 10 लाख रूपये की छिनतई करने के दौरान ही 5 गोली मार दिया है । स्थानीय लोगों की सहायता से घायल डिस्ट्रीब्यूटर को धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह पूरा मामला बरवाअड्डा थाना इलाके का बताया जा रहा है। डीएसपी अमर कुमार पांडेय मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।

डीएसपी ने बताया कि घायल झरि प्रसाद महतो एयरटेल पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर है। आज पैसे लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे, इसी दौरान तीन की संख्या में आये बाइक सवार अपराधियों ने उनपर हमला किया है। अपराधियों की खोजबीन में छापेमारी की जा रही है।


Copy