अगवा कर नाबालिग से गैंगरेप : 3 घंटे तक रखा कब्ज़े में, दोनों आरोपी फरार

Edited By:  |
 agwa kar nabalig se gangrape  agwa kar nabalig se gangrape

नवादा : खबर है नवादा जिले से नक्सल प्रभावित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीया किशोरी को अगवा कर दो मनचलाें ने दुष्कर्म किया। तीन घंटे तक किशोरी को अपने कब्जे में रखने के बाद मनचलों ने उसे मुक्त किया। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे है।

जानकारी मिल रही है कि गांव में रामलीला का कार्यक्रम था। रामलीला देखने किशोरी घर से निकली थी तभी रास्ते में मुकेश राजवंशी और दीवान राजवंशी ने उसे अगवा कर लिया और जंगल की ओर ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। करीब 3 घंटे तक दोनों ने किशोरी को अपने कब्जे में रखने के बाद मुक्त कर दिया।

किशोरी बदहवाशी की अवस्था में घर लौट रही थी, तब रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति की उसपर नजर पड़ी। ग्रामीण ने किशोरी को उसके घर तक पहुंचाया। पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपियों ने अगवा करने के बाद दुपट्टा से मुंह बांध दिया.और जंगल में ले जाने के बाद कुछ पिला दिया। जिससे वह बेहोशी की अवस्था में चली गई। उसके बाद दोनों मनचलों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। वहीँ बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी गांव के ही हैं। दोनों आरोेपित शादी शुदा है। दोनों आरोपियों में एक तो एक बच्चे का पिता भी है।

परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और पीड़िता को इलाज के लिए गोविंदपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया। गोविंदपुर थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सन्नी भगत की रिपोर्ट


Copy