सरकार की कार्रवाई : I & B Ministry ने पाकिस्तान से संचालित 35 चैनलों को किया ब्लॉक...
Edited By:
|
Updated :21 Jan, 2022, 07:32 PM(IST)
Reported By:
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारम मंत्रालय ने आईटी एक्ट के तहत पाकिस्तान से संचालित 35 You Tube चैनल, 2 वेबसाइट, इंस्टाग्राम अकाउंट और फेसबुक अकाउंट को भारत में ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। नई दिल्ली में इसकी जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चन्द्र ने बताया कि इन सभी चैनलों के जरिए भारत विरोदी प्रोपोगैंडा फैलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि देश की खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।