अब महंगे गाड़ियो में घूमेंगे झारखंड के मंत्री : इसी महीने लग्जरी गाड़ी खरीद कर देगी राज्य सरकार, प्रक्रिया अंतिम चरण में...

Edited By:  |
ab mahange gadiyon me ghumenge jharkhand ke mantri ab mahange gadiyon me ghumenge jharkhand ke mantri

रांची : झारखंड सरकार अपने मंत्रियों को नई लग्जरी गाड़ी खरीदकर देने जा रही है। इसी महीने मंत्रीगण अपने नई गाड़ियों का लुफ्त उठा सकेंगे। राज्य सरकार इस पर करीब 3 करोड़ खर्च करने जा रही है। राज्य सरकार अपने 11 मंत्रियों को लग्जरी गाड़ियां देने जा रही है। गाड़ियों की खरीदारी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार की ज्यादातर गाड़ियां नेपाल हाउस व प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालयों समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में बेकार पड़ी हुई हैं। इनमें कई ऐसी गाड़ियां भी हैं, जिनकी खरीदगी वर्ष 2005 से 2014 के बीच हुई थी। कभी राज्य के मंत्रियों की शान रही ये गाड़ियां अब यहाँ पड़े पड़े सड़ रही हैं। हालाँकि इनमे कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं जिन्हे थोड़ी बहुत मरम्मत के बाद उपयोग में लाया जा सकता है।


Copy