अब बारिश होने का अनुमान : झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली, रांची समेत आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

Edited By:  |
Reported By:
ab barish hone ka anuman ab barish hone ka anuman

रांची :राजधानी रांची में एक बार फिर मौसमने करवट ले ली है. रांची समेत आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची समेत रामगढ़,हजारीबाग,बोकारो,सिमडेगा,गुमला और खूंटी जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटों में वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

रांची समेत तमाम जिलों के तापमान में01डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है. हालांकि लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत अब भी नहीं मिली है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में16और17अप्रैल को बादल के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. जिसके कारण मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग ने15और16अप्रैल को मौसम शुष्क रहने और बादल छाए रहने की संभावना जताई है.

राज्य में17अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भाग के कुछ इलाकों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र (Ranchi Meteorological Center)के अनुसार पिछले24घंटों में राज्य का तापमान शुष्क रहा.

राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 38.6, जमशेदपुर में 41.2, डाल्टनगंज में 42.4, बोकारो में 40.5, चाईबासा में 40.6 और देवघर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में 26.5, जमशेदपुर में 25.6, डाल्टनगंज 24.8, बोकारो में 23.5, चाईबासा में 27.2 और देवघर में 28.4 रिकॉर्ड किया गया है.


Copy