शौंक से नहीं मजबूरी में सपना चौधरी बनी थी डांसर, एक ऐसा सच जो नहीं जानते होंगे आप

Edited By:  |
998 998

पटनाः नए साल का लोग जश्न मना रहे हैं। कई पार्टियों में हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के डांस स्टेप पर लोग डांस कर रहे हैं। छोटे से लेकर बड़े उम्र के लोगों में सपना का डांस का क्रेज बना हुआ हैं। सपना देश ही नहीं आज के दिन में विदेशों में भी फेमस हो गई। लेकिन सपना के लाइफ का एक ऐसा हकीकत है जो कम ही लोग जानते हैं। इसके बारे में आपको बता रहा है कशिश न्यूज डॉट कॉम।

परिवार के मजबूरी के आगे बनना पड़ा डांसर

सपना शौंक से डांसर नहीं बनी थी। इसको लेकर सपना के परिवार के आगे मजबूरी थी। जिसके कारण सपना को डांसर बनना पड़ा। 18 साल की उम्र में सपना के पिता की मौत हो गई। परिवार चलाने के लिए पैसे की कमी होने लगी। सपना के मां ने जमीन और घर के कागज गिरबी रख दी। इन पैसे से परिवार चला, लेकिन घर बिकने के कगार पर हो गया। इस घर को सपना के मां और पिता ने बहुत ही मेहनत से बनवाया था। यह घर उनका सपना था।

18 साल की उम्र में बन गई डांसर

सपना ने 18 साल की उम्र में एक आर्केष्ट्रा ग्रुप से जुड़ गई। जो हरियाणा के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम कराती थी। इस कार्यक्रम में सपना ने रागिनी गाना शुरू कर दिया। पहले तो लगा की गा नहीं सकती है। लेकिन धीरे-धीरे लोग सपना को सुनने लगे और सपना फेमस होने लगी। फिर स्टेज शो का दौर जारी हो गया। लेकिन इस बीच सपना एक केस में फंस गई।

बुधवार को पढ़िए, जिसके कारण सपना हुई फेमस, वही बना सुसाइड का कारण


Copy