'दबंग गर्ल' को अमेजन ने लगाया चूना, हेडफोन के बदले भेजा लोहा

Edited By:  |
758 758

पटनाः डिजीटल युग में ऑनलाइन शापिंग पर लोग ज्यादा भरोसा करते है। लेकिन कभी ऐसा हो जाता है, जैसा हम सोच भी नही सकते है। ताजा मामला ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन का है ,जिसने बहुत बड़ा फेरबदल किया है। आपको बता दे की बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल', एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन एक हेडफोन आर्डर किया था। जिसकी कीमत तकरीबन 18 हजार रूपए थी। ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद सोनाक्षी को बेसब्री से अपने हेडफोन का इंतजार था। लेकिन जब प्रोडक्ट की डिलीवरी हुई और सोनाक्षी ने पार्सल खोला तो उनके होश उड़ गए। पार्सल के अंदर बॉक्स खोलने पर हेडफोन के बजाय लोहे का टुकड़ा मिला जिसमे जंग लगा हुआ था।

ट्विटर के जरीए कंपनी को दी गई इसकी जानकारी

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पैकिंग सहित लोहे के टुकड़े की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अमेजन को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने लिखा अमेजन से मैने बोस कंपनी के हेडफोन ऑडर किया था। लेकिन उसकी जगह मुझे लोहे का टुकड़ा मिला। डिब्बा अच्छे से पैक था। उसकी सील भी नहीं खुली थी। कस्टमर सर्विस मदद भी नहीं करना चाहती। इससे बुरा और क्या हो सकता है।

कंपनी ने मांगा मांफी

बाॉलीवुड की दबंग सोनाक्षी सिन्हा को पार्सल में पाए लोहे का टुकड़ा देख कंपनी पर तंज कसते हुए लोहे का टुकड़ा बेचने की पेशकश भी की उन्होने ट्वीट किया क्या कोई 18 हजार का लोहे का टुकड़ा खरीदना चाहता है। चितां मत करें मैं बेंच रही हूं अमेजन नहीं इसलिए आपको वहीं मिलेगा जो ऑर्डर कर रहे है। सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा देख अमेजन ने मांफी मांगी। कंपनी ने ट्रवीट किया यह अस्वीकार्य है। डिलीवरी में हुई चूक और कस्टमर सर्विस के बर्ताव के लिए हम माफी मांगते है।


Copy