लोकसभा में भोजपुरी गाना गाने लगे रविकिशन, अध्यक्ष ने रोका

Edited By:  |
3657 3657

पटनाः भोजपुरी फिल्म एक्टर और गोरखपुर से भाजपा के सांसद रवि किशन संसद में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर लोकसभा में सवाल उठाया। रवि किशन ने कहा कि 25 करोड़ लोग देश में और दूसरे देशों में भोजपुरी बोलते हैं। लेकिन आजतक इसको अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है।

लगे गाना गाने

इस दौरान रवि किशन भोजपुरी के हे गंगा मैया पियरी चढ़इबो गाना शुरू किया। तब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गाना गाने से रोक दिया। रवि ने कहा कि महोदय इस गाने में भोजपुरी भाषा की मिठा है। रवि ने कहा कि महोदय अनुरोध है कि इस भाषा को आठवीं सूची में शामिल किया जाए।


Copy