अब कन्हैया कुमार पर बनेगा वेब शो, सलमान खान निभाएंगे रोल

Edited By:  |
2966 2966

पटनाः जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर वेब शो बनेगा। इस वेब शो का नाम तांडव रखा गया है। बताया जा रहा है कि कन्हैया का किरदार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान करेंगे। इसमें कन्हैया के संघर्ष से लेकर, छात्र राजनीति से लेकर बेगूसराय लोकसभा चुनाव लड़ने तक की कहानी दिखाई जाएगी। सलमान के साथ काम कर चुके अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे।

सलमान भी तैयार

बताया जा रहा है कि जफर ने जब सलमान खान को बताया तो वह तैयार हो गए। यही नहीं इसको लेकर सलमान अपना वजन भी कम करने लगे हैं। बिहारी हिंदी के एक्सेन्ट पर काम करने को भी राजी हैं। शो में कन्हैया कुमार के जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष से लेकर लोकसभा उम्मीदवार बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। शो की कहानी साल 2016 से शुरू होगी। तब कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि कन्हैया सीपीआई के टिकट पर बेगूसराय लोकसभा सीट का चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर मतदान हो चुका हैं। उनका मुकाबला भाजपा नेता गिरिराज सिंह के साथ था। हर चुनावी सभा में कन्हैया गिरिराज और पीएम मोदी पर हमला बोलते थे। यही नहीं कन्हैया के जिताने के लिए बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस भी आई थी।


Copy