BJP ने अखिलेश के खिलाफ उतारा निरहुआ को, आजमगढ़ से बनाया उम्मीदवार

Edited By:  |
2391 2391

पटनाः कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भाजपा ने आजमगढ़ से उम्मीदवार बनाया हैं। वह अखिलेश सिंह यादव के खिलाफ मैदान में होंगे। इस बार सभा अध्यक्ष अखिलेश इस सीट से चुनावी मैदान में हैं। बुधवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की 16वीं लिस्ट जारी की जिसमें 6 प्रत्याशियों के नाम में एक निरहुआ का भी हैं।

मिली वाई पल्स की सुरक्षा

निरहुआ को बुधवार को वाई पल्स की सुरक्षा भी दी गई हैं। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार चुनावी रंजिश में निरहुआ को जान का खतरा था। रिपोर्ट के बाद सुरक्षा दी गई हैं। निरहुआ के अलावे भी कई लोगों को सुरक्षा दी गई हैं।

कभी सपा के लिए करते थे प्रचार

भले ही निरहुआ आज अखिलेश के खिलाफ चुनावी मैदान में भाजपा के टिकट पर अब मैदान में होंगे, लेकिन कभी सपा के लिए वह अखिलेश के साथ चुनावी प्रचार करते थे। निरहुआ यूपी के ही रहने वाले हैं। बता दें कि निरहुआ भोजपुरी के कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Copy