Hindi News / जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी,पार्टी नेताओं को दिए...

पटना : जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी,पार्टी नेताओं को दिए मार्गदर्शन

Edited By:  |
patna

पटना:दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग उषा रिसोर्ट (महादेव स्थान, पटना सिटी) में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. अंतिम प्रशिक्षण की समाप्ति के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए. पार्टी कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाना और पार्टी संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की.

इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी नेताओं के मार्ग निर्देश दिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलने का लोगों को आह्वान किया. इस मौके परमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया.