BREAKING NEWS : 201 पर सीटों पर NDA आगे, महागठबंधन काफी पीछे, जानें हर पल की अपडेट्स
पटना:-बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होती दिख रही है।बिहार के अब तक के रुझानों से तस्वीर लगभग साफ नजर आ रही है। एनडीए के मुकाबले महागठबंधन काफी पीछे है। अब तक के रुझानों में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली हैं। दूसरे नंबर पर जदयू है।243 सीटों वाले बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार की वापसी के संकेत दिख रहे हैं। फिलहाल, मतगणना जारी है और एनडीए बंपर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, अच्छी शुरुआत करने वाला महागठबंधन पिछड़ रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के दोनों बेटे पीछे चल रहे हैं। महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए गए तेजस्वी यादव भाजपा के सतीश राय से343 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वही उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा में चौथे नंबर पर चल रहे हैं। यहां पर चिराग पासवान की पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने बढ़त बनाकर रखी है।
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, NDA 201 सीटों (भाजपा90, जदयू81, महागठबंधन 36, लोजपा21, HAMS 7, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है। माना जा रहा है कि1:15 बजे तक तक बिहार में नई सरकार की तस्वीर कुछ साफ होती दिखने लगेंगी। हालांकि3-4 बजे तक ही कुछ साफ हो पाएगा।